Chhattisgarh

Holi Special Train: होली पर घर लौटना होगा आसान – रायपुर रेल मंडल में 70 स्पेशल ट्रेनों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रायपुर में होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष व्यवस्था की है। जोन के अंतर्गत कुल 70 होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे संचालित किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। इन 70 फेरों में से 14 फेरे SECR के दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया स्टेशनों से प्रारंभ होंगे, जबकि 56 फेरे जोन के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगे।

CG Bank Scam: SBI में करोड़ों का घोटाला उजागर, तत्कालीन कैशियर ने बैंक से उड़ाए 2 करोड़ रुपए, ACB ने किया गिरफ्तार

SECR से शुरू होने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

  • दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग स्पेशल:

दुर्ग से 1 और 2 मार्च को तथा वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 2 और 3 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा रोड होते हुए जाएगी।

  • गोंदिया–छपरा–गोंदिया स्पेशल:

गोंदिया से 1 व 2 मार्च को तथा वापसी में छपरा से 3 व 4 मार्च को संचालित होगी।

  • दुर्ग–मधुबनी–दुर्ग स्पेशल:

दुर्ग से 1 मार्च को और मधुबनी से 2 मार्च को झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इसका ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ में होगा।

  • गोंदिया–पटना–गोंदिया स्पेशल:

गोंदिया से 2 मार्च को तथा पटना से 3 मार्च को चलेगी।

  • बिलासपुर–चर्लपल्ली–बिलासपुर स्पेशल:

बिलासपुर से 27 फरवरी और चर्लपल्ली से 28 फरवरी को बल्हारशाह होकर संचालित होगी।

Contractor Yard Fire: ठेकेदार के यार्ड में लगी भीषण आग, रेल ट्रैक निर्माण सामग्री जलकर राख

56 फेरे जोन से होकर गुजरेंगे

SECR से होकर 56 फेरे अन्य राज्यों को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनों के गुजरेंगे। जारी सूची के अनुसार तिरुपति–रक्सौल, चर्लपल्ली–रक्सौल, पटना–चर्लपल्ली, हटिया–दुर्ग और चर्लपल्ली–दानापुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, भाटापारा और रायगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026