Korba News : कोरबा मेडिकल कॉलेज में 13 महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Korba News : कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान 13 महीने के बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, संजू केवट परिवार के साथ बरमपुर बस्ती रहता है।
ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 68 लाख का माल जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार
सर्दी-खांसी की शिकायत पर 4 दिन पहले वह बेटी वानिया को अस्पताल में लेकर पहुंचा था। बच्ची की मां का कहना है कि एडमिट करने के बाद वानिया को इंजेक्शन लगाया गया और वह कोमा में चली गई। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। मौजूद कर्मचारी कैनुला लगा नहीं पा रहे थे। यह भी आरोप है कि स्टाफ नर्स और डॉक्टर से व्हाट्सऐप पर काउंसलिंग कर रहे थे।
आज बुधवार को परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के ट्रामा सेंटर गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि दोषी स्टाफ पर कार्रवाई की जाए।मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में जांच टीम बनाई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।





