Chhattisgarh

बी आर बालाजी महिंद्रा जगदलपुर ने कथित आरोपों को किया सिरे से ख़ारिज,दोनों पक्षों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप

मोहम्मद खलील और कमल माखन ने शोरूम पर लगाया है धोखाधडी का आरोप

 

जगदलपुर । बी आर बालाजी महिंद्रा संस्थान पर कोंटा निवासी मोहम्मद खलील और बीजापुर के कमल माखन द्वारा लगाए गए शोरूम पर कथित धोखाधड़ी और धमकी के संबंध में आज शोरूम के संचालकों द्वारा प्रेस वार्ता किया गया ।

 

जिसमें संस्थान के स्टाफ द्वारा स्पष्टी करण देते हुए बताया गया कि मोहम्मद खलील और कमल माखन ने जानबूझकर संस्थान की छवि खराब करने शोरूम के पूर्व कर्मचारियों द्वारा मिली भगत कर फ्राड करने की कोशिश की जा रही है। जिसकी शिकायत थाने मे दर्ज की गई है।

 

 

वहीं दूसरा पीड़ित पक्ष मो खलील और कमल माखन ने पत्रवार्ता कर शोरूम के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गाड़ी बोलेरो रिपेयरिंग के लिए दिया था ।,उस दौरान संस्थान के कर्मचारी बी आर बालाजी शो रूम में स्वर्णिम चौहान और रूपेश ठाकुर ने उनकी गाड़ी अपनी सुपुर्दगी में ली थी । जिसका सर्विस चार्ज शो रूम द्वारा बकायदा 37000 बताया गया था ।
मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को एक्सचेंज करेंगे तो एक्सचेंज की रकम बी आर बालाजी द्वारा चार लाख सत्रह हजार आंकी गई जिसका कागजत भी दी गई ।मोहम्मद खलील ने इस पर राजामंदी की और दस्तावेजों पर दस्तखत की और कुछ समय बाद गाड़ी लेने की बात कही थी ।
शो रूम द्वारा कहा गया नई गाड़ी खरीदने समय इस रकम को उसमें काटी जायेगी। जब कुछ दिनों के बाद मोहम्मद खलील नई गाड़ी लेने में असमर्थता जाहिर की तो शो रूम कर्मियों ने कहा कि रकम वापस नहीं होगा ।गाड़ी लेने पर ही आपकी एक्सचेंज की रकम उसमें लेश की जाएगी । आप नहीं ले सकते तो अपने परिचित रिश्तेदारों नातेदारों तो बोलिए उसमें आपकी रकम मैनेज करके आपको रकम दी जाएगी । तब मोहम्मद खलील ने कुछ दिनों के बाद अपने परिचित को नई गाड़ी दिलवाने शो रूम लाए , तब शोरूम के संचालकों ने ऐसे किसी भी गाड़ी एक्सचेंज एवं उनकी गाड़ी होने से साफ इनकार किया ,और कहा कि आपकी कोई गाड़ी नहीं है , और ना ही आपका कोई यहां रकम जमा है ।अंततः परेशान होकर मोहम्मद खलील ने मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता कर अपनी व्यथा बताई थी।
शोरूम के स्टाफ के द्वारा आज उन आरोपों पर प्रेस वार्ता कर तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कथित व्यक्तियों द्वारा जो आरोप लगाए है, ये सब मिलीभगत और मनगढ़त है । इसके लिए उन पर वैधानिक कार्रवाई करने की जायेगी ।

 

दोनों पक्षों ने आरोप प्रत्यारोप किया है। चूंकि मामला एक जिम्मेदार संस्थान पर लगाए गए हैं, अतः इसकी निष्पक्ष जांच से ही मामले पर पटाक्षेप होगा ।

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026