छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव: चुगली करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना, शराब सेवन पर भी सख्त फैसला
बालोद के ग्राम मेढ़की में चुगलीबाजों पर 5 हजार रुपए का दंड, ग्रामीणों ने सामूहिक भाईचारे को मजबूत करने का लिया फैसला

-
ग्राम मेढ़की में चुगली करने पर 5,000 रुपए दंड तय।
-
ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया।
-
उद्देश्य: भाईचारे और शांतिपूर्ण जीवन बनाए रखना।
Balod News: बालोद जिले के गांव में एक दूसरे को भड़काकर लड़ाने के मामले में ग्राम मेढ़की के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक लेकर अहम फैसले लिए हैं। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया कि ग्राम में सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से एक-दूसरे को भड़क़ाने वाले चुगलीबाजों पर पांच हजार रुपए दंड लगाया जाएगा। चुगली करने वाले के प्रचलन को कम किया जा सके और लोग एक-दूसरे से भाइचारे से जीवन व्यतीत कर सकें।
शराब सेवन करने पर भी 5 हजार के दंड का प्रावधान
बैठक में तय किया गया कि सामाजिक व धार्मिक भोज के आयोजन के दौरान कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन कर पहुंचता है तो उसके खिलाफ भी 5 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। बैठक में बड़ी सख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
*गबेल कुर्मी समाज महासभा एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन गिधौरी में 28 फरवरी को….*
5 साल पहले ग्रामीणों ने लिया था नशे के खिलाफ फैसला
ग्राम मेढ़की के ग्रामीणों ने 5 वर्ष पहले सामूहिक बैठक कर नशे के खिलाफ अहम फैसले लिए थे। सर्वसम्मति से तय किया था कि गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपय का दंड लिया जाएगा। जिससे युवा इस दलदल से बाहर निकल सके। नशे के दौरान गांव में गाली गलौज पर भी अंकुश लगाया जा सके। गांव के गली मोहल्ले और सरहद में शराब बेचने वालों पर 10 हजार रुपए और बताने वालों को 1000 हजार रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बपाद से गांव में माहौल पूरी तरह शांत है।





