*झींका में गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए अघोर संत बाबा पुनीत शाही*
*बाबा गुरू घासीदास के बताए मानवतावादी संदेशों को सच्चे मन से आत्मसात करें समाज - बाबा पुनीत शाही अघोर संत*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती झींका में आयोजित तीन दिवसीय गुरू घासीदास जयंती समारोह कार्यक्रम में अघोर संत बाबा पुनीत शाही भी शामिल हुए। इन पलों में उनके साथ राजकुमार भारद्वाज, श्यामलाल सितारे, उदय मधुकर, योम प्रकाश लहरे सहित अतिथिगण उपस्थित रहे। इन पलों में उपस्थित जनसमूह को अपने आशीर्वचन में अघोर संत बाबा पुनीत शाही ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी के बताए शिक्षाओं को समाज में लोग सच्चे मन से आत्मसात करें। बाबा पुनीत शाही ने इस मौके पर आगे कहा समाज में सभी संत, गुरू बाबा गुरू घासीदास जी के बताए शिक्षाओं को आत्मसात कर हम सभी संत गुरू समाज में आगे बढ़ रहे हैं। मानवता को आगे रखते हुए मानवीय गुणों को समाज में स्थापित करने मानव -मानव से प्रेम , दिलों में मैत्री व सौहार्द बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है।
इन पलों में उपस्थित जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजकुमार भारद्वाज ने कहा झींका में तीन दिवसीय गुरू घासीदास जयंती समारोह के सुंदर आयोजन के लिए झींका ग्राम वासियों को बधाई दी। शिक्षक श्यामलाल सितारे ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बाबा गुरू घासीदास जी के जीवन संघर्षों तथा उनके समाज सुधारक व्यक्तित्व के बारे में बताया। इसके पहले अघोर संत बाबा पुनीत शाही सहित अतिथियों के ग्राम झींका पहुंचने पर ग्रामवासियों ने गाजे बाजे के साथ सभी का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया। गुरू घासीदास जयंती के इस गरिमामय मंच से बाबा पुनीत शाही ने जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरण किया।





