Rohit Sharma Wasim Akram: रोहित शर्मा-वसीम अकरम गले मिलने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर भड़का बवाल

Rohit Sharma Wasim Akram: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला होने से पहले ये सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही थी कि टीम इंडिया हैंडशेक करेगी या नहीं। मुकाबले में ये साफ हो गया कि भारतीय टीम के प्लेयर्स नो हैंडशेक की पॉलिसी पर कायम रहेंगे। इस मैच को देखने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी कोलंबो पहुंचे हुए थे, जिनको आईसीसी ने इस टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वहीं रोहित का एक वीडियो इस मैच के शुरू होने से पहले का सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम के साथ गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर अब बवाल मचा हुआ है।
Surya Kumar Yadav didn’t shake hands with Salman Ali Agha at the toss.
Indian players didn’t shake Hands with Pakistanis at the end of the match.
But Rohit Sharma was seen hugging Pakistani Wasim Akram.
I just hope Rohit isn’t abused and shamed for it. pic.twitter.com/qJvN1xppIi
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) February 16, 2026
रोहित को देखते ही वसीम अकरम ने तुरंत उनकी तरफ बढ़े
आईसीसी ने रोहित शर्मा को कोलंबो में भारत -पाकिस्तान मैच को लेकर उन्हें ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वहां बुलाया था, जिसमें वह ट्रॉफी को स्टेडियम के अंदर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी थे। रोहित ने ट्रॉफी जब वहां रखी तो उसके बाद वह मैदान से बाहर आने लगे, जिसमें वसीम अकरम भी उनके साथ दिखे। इसी दौरान दोनों ने जहां हाथ मिलाया तो वहीं गले भी लगे।
CG Weather Update : रायपुर से जगदलपुर तक बढ़ी गर्मी, छत्तीसगढ़ में ठंड का असर हुआ गायब
मैच से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स से भी मिले रोहित
पाकिस्तान के खिलाफ मैच का आगाज होने से पहले रोहित शर्मा ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहुंचने के साथ टीम इंडिया के डगआउट में जाकर सभी प्लेयर्स से भी मिले थे। बता दें कि ये टी20 वर्ल्ड कप का पहला ऐसा संस्करण है जिसका हिस्सा रोहित शर्मा नहीं हैं, इससे पहले के खेले गए सभी एडिशन में रोहित ने हिस्सा लिया है, जिसमें टीम इंडिया ने उन्हीं की कप्तानी में साल 2024 में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं इस मैच को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए 61 रनों से मुकाबले को अपने नाम करने के साथ सुपर-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 114 के स्कोर पर सिमट गई थी।





