अबूझमाड़ में नक्सली साजिश फेल, ओएंगर जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने ओएंगर क्षेत्र में नक्सलियों की बारूदी साजिश नाकाम कर भारी हथियार और विस्फोटक जब्त किए।

-
केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की।
-
नारायणपुर ओएंगर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बारूदी साजिश नाकाम की।
-
ऑपरेशन में भारी हथियार और विस्फोटक बरामद।
नारायणपुर: केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की है. इसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है. साल 2024 से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगातार फोर्स को सफलता हासिल हो रही है. इस बीच गुरुवार को नारायणपुर के वनांचल क्षेत्र ओएंगर में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों की बारूदी साजिश को फेल कर दिया है. यहां एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स ने भारी संख्या में नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटकों को बरामद किया है.
CG NEWS : जनता की राय से तय होंगी बिजली दरें, विद्युत नियामक आयोग करेगा क्षेत्रीय जनसुनवाई
एंटी नक्सल ऑपरेशन और सर्चिंग में सफलता
ओएंगर के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई. 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम यहां एंटी नक्सल ऑपरेशन पर थी. इस दौरान यहां पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं. इस तरह सुरक्षा बलों की सतर्कता और कुशल रणनीति के चलते नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को जवानों ने विफल कर दिया.
12 फरवरी को शुरू हुआ नक्सल ऑपरेशन
इस एंटी नक्सल ऑपरेशन की अगुवाई डिप्टी कमांडेंट विकास पाचर ने किया. इसमें 29वीं वाहिनी आईटीबीपी और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही. संयुक्त टीम के जवानों ने खुफिया इंटेल के आधार पर सर्चिंग शुरू की. इस सर्चिंग के तहत ओएंगर क्षेत्र के घने जंगलों से नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री और हथियारों को जवानों ने बरामद किया. आईईडी बनाने के सामान और पिस्टल को फोर्स के जवानों ने जब्त किया है.
- 175 मीटर इंडस्ट्रियल प्राइमा कॉर्ड (लगभग 3.5 रोल)
- 10 मीटर सेफ्टी फ्यूज
- 10 रोल इलेक्ट्रिक वायर
- 01 नग आईईडी मैकेनिज्म
- 01 देशी तमंचा (पिस्टल)
- 02 स्टील कंटेनर
- 01 नग 5 फीट लंबा भारी बोरिंग पाइप
नकली पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले युवकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आईईडी बनाने का सामान बरामद
सुरक्षाबलों और नारायणपुर पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद सामानों का नक्सली आईईडी बनाने में उपयोग करने वाले थे. नक्सलियों की इस साजिश का सुरक्षाबलों के जवानों ने समय रहते पर्दाफाश कर दिया. इस कार्रवाई से बड़ी नक्सल वारदात टल गई. अगर यह विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चलता तो नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे. इससे सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को गंभीर नुकसान हो सकता था. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों को करारा झटका लगा है.





