Chhattisgarh

लोरमी में पटवारी संघ की हड़ताल से किसान परेशान, राजस्व कार्य ठप….. पढ़ें पूरी ख़बर

लोरमी — पटवारी संघ की चल रही हड़ताल का सीधा असर अब किसानों पर दिखाई देने लगा है। तहसील और राजस्व कार्यालयों में पटवारी कामकाज से दूर हैं, जिससे नामांतरण, बंटवारा, खसरा-खतौनी, सीमांकन और प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। किसानों का कहना है कि फसल ऋण, बीमा और सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। कई किसान दूर-दराज गांवों से बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।

 

स्थानीय किसानों ने कहा कि या तो पटवारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए या फिर वैकल्पिक व्यवस्था कर आमजन को राहत दी जाए। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उच्च स्तर पर बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल हड़ताल समाप्त होने को लेकर कोई ठोस समय-सीमा तय नहीं हुई है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में किसानों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026