Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Dhan Kharidi: महासमुंद के किसानों ने बाज़ी मारी! 30 हजार करोड़ से अधिक का धन खऱिदी में भुगतान, टॉप-10 जिलों की सूची जारी

महासमुंद के किसान सबसे आगे, रायपुर और बिलासपुर भी टॉप-10 में शामिल; शहरों के किसान भी धान बिक्री में सक्रिय

  • महासमुंद जिले के किसान धान खरीदी में सबसे आगे।

  • टॉप-10 जिलों में रायपुर और बिलासपुर भी शामिल, कुल किसान 13.51 लाख।

  • अब शहरी किसान भी धान बेचने में सक्रिय।

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी के इस सीजन में महासमुंद जिले के किसान सबसे आगे निकल गए हैं, जबकि टॉप-10 सूची में रायपुर, बिलासपुर जिले के किसानों ने भी जगह बना ली है। टॉप-10 जिलों के कुल किसानों की संख्या 13 लाख 51 हजार रही। दिलचस्प यह कि धान बेचने में अब सिर्फ ग्रामीण इलाके ही नहीं, बल्कि बड़े शहरों के अंतर्गत आने वाले किसान भी हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को

मार्कफेड से मिले आंकड़ों के अनुसार खरीफ वर्ष में अभी तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या और खरीदी के वॉल्यूम दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।प्रमुख जिलों में महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बालोद और रायपुर ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। धान खरीदी के लिए राज्य में कुल 27 लाख 43 हजार 169 किसानों ने पंजीयन कराया, जिसमें छोटे से लेकर बड़े किसान शामिल रहे। 25 लाख से अधिक किसान धान विक्रय में शामिल रहे।

30 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान

धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को 30 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक धान खरीदी के एवज में 48 घंटे के भीतर किसानों को उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जा रही है। 6 फरवरी को अंतिम दिन धान खरीदी के बाद किसानों को भुगतान की बकाया राशि सोमवार तक मिलने की उम्मीद है। साथ ही 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि भी इसी महीने प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

आखिरी दो दिनों में 91 हजार टन की खरीदी

धान खरीदी की तारीख बढ़ाएं जाने के बाद 5 और 6 फरवरी को अंतिम दो दिनों में 91 हजार 412 टन की धान खरीदी हुई। ऐसे किसान जिनका धान 31 जनवरी तक नहीं बिक पाया। उन्हें दो दिन का अतिरिक्त समय मिला। पहले दिन 38 हजार 553 और दूसरे दिवस में 52 हजार 879 टन की बिक्री हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में खरीफ फसल के लिए कुल 141 लाख टन की खरीदी हुई। एमडी, मार्कफेड, जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में 25 लाख से अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया है। प्रदेशभर से 141 लाख टन से अधिक की धान खरीदी की गई।

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुक्काबार मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, जब्त की भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री

फैक्ट फाइल

प्रमुख जिलों में धान खरीदी के आंकड़े

जिला- धान खरीदी-पंजीकृत किसान- धान बेचने वाले किसानों की संख्या
महासमुंद-10195681-160118-149759
बेमेतरा-8644081-165082-154995
बलौदाबाजार-7915100-167121-157417
बालोद- 7041634- 155119- 148293
बिलासपुर-6763245-133423-125352
रायपुर-6662444-137250-130776
राजनांदगांव- 6254945-132233-124101
कवधा-6372351-128708-117344
जांजगीर-चांपा-6167640-126043-118927
धमतरी-5964994-129593-124463
(नोट- आंकड़े टन में, मार्कफेड से मिली जानकारी के मुताबिक- 6 फरवरी की स्थिति में)
हाइलाइटर
प्रदेश की स्थिति पंजीकृत किसानों की कुल संख्या- 2753007

कुल रकबा- 32 लाख 74 हजार 296 हेक्टेयर

धान बेचने वाले कुल किसान- 2524339

कुल धान बिक्री- 141043701 (मीट्रिक टन)

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026