बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुक्काबार मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, जब्त की भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री
सिविल लाइन थाना पुलिस की सूचना पर छापेमारी, हुक्काबार से बरामद हुई बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री

-
बिलासपुर में अवैध हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी।
-
मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, संचालक भी आरोपी।
-
हुक्काबार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त।
बिलासपुर : शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हुक्काबार के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हुक्काबार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है।जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक हुक्काबार का अवैध संचालन किया जा रहा है।
Korba Crime : 18 साल संतानहीनता के बाद किसान ने पत्नी पर किया खूनी हमला, मौत के बाद मचा सनसनी
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां से हुक्काबार के मैनेजर विक्रम ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा और अरबाज खान को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि हुक्काबार का संचालन विनोद ठाकुर द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने संचालक विनोद ठाकुर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्काबार से 6 हुक्का पॉट, 8 कोयला कोको जेल, 7 चिलम, पाइप, स्टेन, मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त की है।
Chhattisgarh : एनिकट में नहाते समय डूबे दो बच्चे, अगले दिन मिले शव
फिलहाल पुलिस संचालक की तलाश में जुटी हुई है वहीं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





