
-
बजट 2026 में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
-
दिल्ली–वाराणसी, हैदराबाद–चेन्नई और चेन्नई–बेंगलुरु शामिल
-
आम लोगों के लिए हवाई सफर का विकल्प बनेगा
Rail Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। इस बजट में उन्होंने किसान, महिलाओं समेत आम लोगों और विभिन्न सेक्टरों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में रेलवे के लिए सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है जिसमें हैदराबाद-चेन्नई और चेन्नई -बेंगलुरु हाई स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल है। इसके साथ ही वाराणसी से सीलीगुड़ी के बीच भी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। ये कॉरिडोर आम आदमी के लिए हवाई सफर का विकल्प बनेंगे।
केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है- अमर सुल्तानिया
₹2,78,030 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन
रेल मंत्रालय ने बजट 2026 को लेकर बयान जारी किया है। मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- “वित्त वर्ष 2026-27 में रेलवे के लिए ₹2,78,030 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन किया गया है। ये दीर्घकालिक विकास और राष्ट्र निर्माण को गति देने वाले विकसित भारत के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”
कौन से 7 रेलवे कॉरिडोर बनेंगे?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल यात्री प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर’ के तौर पर सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेंगे, जिनमें शामिल हैं-:
i) मुंबई-पुणे
ii) पुणे-हैदराबाद
iii) हैदराबाद-बेंगलुरु
iv) हैदराबाद-चेन्नई
v) चेन्नई-बेंगलुरु
vi) दिल्ली-वाराणसी
vii) वाराणसी-सिलीगुड़ी
विशेष फ्रेट कॉरिडोर का प्रस्ताव भी रखा गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट में सात हाई-स्पीड कॉरिडोर के साथ ही पश्चिम बंगाल के डंकुनी से गुजरात के सूरत के बीच एक नए विशेष फ्रेट कॉरिडोर का प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने कहा है कि वह मालवहन के लिए पर्यावरण अनुकूल सतत परिवहन को बढ़ावा देने के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रख रही हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में अहमदाबाद और मुंबई के बीच एक हाई-स्पीड कॉरिडोर पर काम चालू है। इसके साथ ही कई राज्यों और जिलों में दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर- ईस्टर्न और वेस्टर्न का काम भी जारी है।










































