
ग्राम लवसरा के एच. आर. जी. स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल लवसरा के विद्यार्थियों ने क्रोकोडायल पार्क (कोटमी सोनार) कानन पेंडारी एवं वंडर वर्ल्ड के साथ अजूबों का बिलासपुर के मनोरम उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया तथा उन स्थानों के मनोरम दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य का आंनद लिया कोटमी सोनार मे साइंस पार्क का तथा प्रोजेक्टर युक्त ऑडिटोरियम आकर्षण का केंद्र रहा वही कानन पेंडारी में छात्र-छात्राओं ने लगभग 281 एकड़ मे फैला चिड़ियाघर और 50 से अधिक प्रजातियों के वन्य जीव और पक्षियों के घर को देखा जो की प्राकृतिक हरियाली के बीच घूमने का बेहतरीन अनुभव देता है इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान भोजन की व्यवस्था की गई जिसका छात्र-छात्राओं ने बड़े रूचि के साथ आनंद लिया इस दौरान संस्था के संचालक आकाश साहू जी शिक्षक शुभम केवट जी कृष्णकांत गोंड विकास साहू जी शिक्षिका कु. चंद्रानी साहू जी श्रीमती जागृति साहू जी कु.गीतिका बरेठ जी कु. धनेश्वरी यादव जी कु ईश्वरी बरेठ जी कु. संध्या यादव जी. भृत्या श्रीमती रामकुवर जी भूपेंद्र साहू जी उपस्थित रहे सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया










































