FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: कथा स्थल के पास पैरावट में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम दनिया में धार्मिक कथा के दौरान धान के पैरावट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

  • कथा स्थल के पास धान के पैरावट में आग लगी

  • आग से इलाके में मची अफरा-तफरी

  • दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात

दुर्ग : धार्मिक कथा के दौरान कथा स्थल के समीप रखे धान के पैरावट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकल टीम तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुई। यह घटना दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम दनिया की है। मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने पाया कि आग पैरावट से बढ़कर कथा स्थल के पंडाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी थी।

भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, इंजन के सामने का कांच टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी के माध्यम से आग पर काबू पाना शुरू किया। चार दमकल गाड़ियों के पानी की मदद से पैरावट में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका और कथा स्थल सहित आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

Chhattisgarh – सड़क हादसे में युवक की मौत, FIR दर्ज करने के लिए प्रधान आरक्षक ने मांगी रिश्वत, SSP ने किया सस्पेंड 

दमकल विभाग की समय पर प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026