FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Dhan Kharidi Update: 30-31 जनवरी को नहीं होगी धान खरीदी, टोकन धारकों को 29 को ही बेचना होगा धान

किसानों को 31 जनवरी तक टोकन जारी, लेकिन 30 और 31 जनवरी को धान खरीदी पर रोक, प्रशासन का नया आदेश किसानों में बढ़ा सकता है तनाव

  • धान खरीदी अंतिम चरण में: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 31 जनवरी 2026 के बाद पूरी तरह बंद हो जाएगी।

  • टोकन और समय सीमा: किसानों को 31 जनवरी तक का टोकन जारी किया गया है, लेकिन 30 और 31 जनवरी को खरीदी नहीं होगी।

  • प्रशासनिक आदेश: कांकेर जिला प्रशासन का नया आदेश ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ा सकता है।

CG Dhan Kharidi Update: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब अपने अंतिम दौर में है। सरकार द्वारा तय समय सीमा के अनुसार, 31 जनवरी 2026 के बाद धान खरीदी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। किसानों को इस प्रक्रिया के लिए 31 जनवरी तक का टोकन जारी किया गया है।

हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी किसानों की ओर से ऑफलाइन टोकन और खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग उठ रही है। इसी बीच, कांकेर जिला प्रशासन ने ऐसा नया आदेश जारी किया है, जो किसानों के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से पहली बार तीन दिवसीय भव्य बेलतरा महोत्सव का आयोजन

30 और 31 जनवरी को नहीं होगी धान खरीदी

दरअसल कांकेर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित किया गया है, लेकिन 30 एवं 31 जनवरी को शनिवार और रविवार होने के कारण उक्त तिथि में धान बेचने के लिए जारी किए गए टोकन को शासन स्तर से संशोधित किया जाकर 29 जनवरी को शिफ्ट कर दिया गया है। अतः 30 एवं 31 जनवरी के लिए जारी टोकन का धान अब 29 जनवरी को खरीदा जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि 30 एवं 31 जनवरी को धान विक्रय के लिए जारी टोकन वाले समस्त किसान धान बेचने के लिए 29 जनवरी को अपने क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों में ले जाना सुनिश्चित करें।

सावधान! ये 4 नंबर आपके बैंक अकाउंट को कर सकते हैं खाली, इनकमिंग कॉल भी न उठाएँ

धान खरीदी में 16 दिन शेष

दूसरी ओर धान खरीदी के सिर्फ 16 दिन शेष है और अब तक 95 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की खरीदी हो चुकी है। लेकिन लाखों किसानों का धान अब तक नहीं बिका है। सरकार ने 165 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा है। सरकार के तय लक्ष्य को देखते हुए ये भी कहा जा रहा है कि धान खरीदी की समय सीमा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

#CGDhanKharidi #ChhattisgarhRiceProcurement #FarmersAlert #KankerDistrict #PaddyBuyingDeadline #GovernmentOrder #OfflineToken #AgricultureNews #किसानसमाचार #धानखरीदी

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026