Chhattisgarh

कोरबा में गीता जयंती पर 1000 से अधिक बजरंगी शौर्य संचलन में हुए शामिल.. धर्मविरोधियों के विरुद्ध बजरंग दल ने दिखाई संगठित शक्ति

सतपाल सिंह

कोरबा में गीता जयंती पर 1000 से अधिक बजरंगी शौर्य संचलन में हुए शामिल..

धर्मविरोधियों के विरुद्ध बजरंग दल ने दिखाई संगठित शक्ति..

कोरबा – गीता जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा के नेतृत्व में आयोजित शौर्य संचलन में 1000 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की। यह शौर्य संचलन हिन्दू समाज की एकता, साहस, अनुशासन और जागरूकता का भव्य प्रदर्शन बना।

शौर्य संचलन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संगठित कदमताल करते हुए, यह स्पष्ट संदेश दिया कि, हिन्दू समाज अब संगठित है, और धर्मविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है। गीता जयंती जैसे पावन पर्व पर आयोजित यह आयोजन युवाओं के भीतर, श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग, धर्मरक्षा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जागृत करने वाला रहा।

संचलन के दौरान “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” जैसे ओजस्वी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति और धार्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम एवं अखाड़ा प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं ने अपने शारीरिक कौशल, आत्मबल और संगठन शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि गीता का संदेश कर्म, साहस और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आज का संगठित युवा ही हिन्दू समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और वही समाज व संस्कृति की रक्षा कर सकता है।

इस आयोजन के माध्यम से कोरबा जिले के समस्त सनातनी समाज को यह संदेश दिया गया कि बजरंग दल धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव सजग, संगठित और संकल्पित है। भविष्य में भी ऐसे जनजागरण और शौर्यवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। लिंक पर जाकर देखें खबर की वीडियो..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=VJ-z1BLmUb-HfEpA

प्रेस रिलीज – विश्व हिन्दू परिषद | बजरंग दल, कोरबा 🚩

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026