IND vs SA: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 मैच में 30 रनों से हरा दिया और इसी के साथ टीम ने सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर ली। भारत ने हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के धमाकेदार अर्धशतकों की बदौलत 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद अफ्रीकी टीम 201 रन ही बना पाई। पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब उसने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतते ही खास कमाल कर दिया।
भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर यह 9वीं लगातार बाइलेटरल सीरीज जीत है। भारत ने यह सभी सीरीज 2022 से लेकर साल 2025 तक जीती हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 से लेकर साल 2010 तक अपने घर पर T20I क्रिकेट में लगातार 8 बाइलेटरल सीरीज जीती थीं। तीसरे नंबर पर भी भारतीय टीम मौजूद है और उसने साल 2019 से लेकर 2022 तक T20I में घर पर 7 बाइलेटरल सीरीज जीती हैं।
हार्दिक पांड्या ने लगाया दमदार अर्धशतक
भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे और इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने 73 रनों का योगदान दिया। बाद में निचले क्रम पर हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने 25 गेंदों में कुल 63 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से टीम 231 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही।
इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम के लिए क्विंटन डिकॉक ने जरूर 65 रन बनाए, लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए और टीम 201 रन बना पाई। वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर्स में 53 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया और 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया।
Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest.
Areas of Expertise
• India and Chhattisgarh politics and governance
• State and regional affairs (Chhattisgarh)
• Public administration
• Investigative reporting
Editorial Responsibility
Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy.
📧 Contact: manni200390@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026
संजू सैमसन की जादुई पारी! टीम इंडिया को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, कप्तान सूर्या ने सिर झुकाकर किया अभिवादन; वीडियो हो रहा वायरल
01.03.2026
T20 WC 2026: भारत vs वेस्टइंडीज – ‘करो या मरो’ मुकाबले में सेमीफाइनल की राह तय करने वाले ये 5 बड़े चैलेंज
28.02.2026
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: क्या फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महा भिड़ंत? जानिए पूरा समीकरण और संभावनाएँ
27.02.2026
Rinku Singh Father passed away: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
26.02.2026
IND vs ZIM Live Streaming: जानें फ्री में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच देखने का आसान तरीका