1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
TechTechnology

iPhone के ग्रीन और ऑरेंज लाइट का रहस्य… यह संकेत देता है आपके Phone के भीतर क्या हो रहा है

आपने गौर किया होगा कि जब आप किसी को वॉइस या वीडियो कॉल करते हैं तो आईफोन पर ग्रीन और ऑरेंज लाइट नजर आती है. अगर आपके पास हालिया सालों में लॉन्च हुआ आईफोन है तो डायनामिक आईलैंड के पास आपको डॉट नजर आएगी, जिसमें कभी ग्रीन और कभी ऑरेंज लाइट जलती है. क्या आपने सोचा है कि ये ऑरेंज और ग्रीन डॉट क्यों जलती है और इससे क्या पता चलता है? आज हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब लेकर आए हैं.

बलूचिस्तान की खदानों पर अमेरिका का कब्जा, 686 मिलियन डॉलर की F-16 जेट्स बिक्री को मंजूरी

ग्रीन और ऑरेंज डॉट का क्या मतलब?

अगर आईफोन में ग्रीन डॉट जल रही है तो इसका मतलब है कि कैमरा यूज हो रहा है. इसी तरह ऑरेंज डॉट का मतलब है कि अब माइक्रोफोन यूज किया जा रहा है. ये लाइटें कोई बग के कारण नहीं जलती बल्कि इन्हें जानबूझकर अलर्ट के तौर पर जोड़ा गया है. इन डॉट की मदद से यूजर को पता चल जाता है कि कोई ऐप परमिशन के बिना बैकग्राउंड में उसका माइक्रोफोन या कैमरा तो एक्सेस नहीं कर रही.

ऐप का कैसे पता लगाएं?

अगर आप कैमरा या माइक्रोफोन यूज नहीं कर रहे हैं और फिर भी आईफोन पर ग्रीन या ऑरेंज डॉट नजर आती है तो इसका भी आसानी से पता लगाया जा सकता है. ऑरेंज या ग्रीन डॉट नजर आते ही आईफोन के कंट्रोल सेंटर में जाएं. यहां पर आपको नजर आ जाएगा कि कौन-सी ऐप माइक्रोफोन या कैमरा को एक्सेस कर रही है. अगर आप उस ऐप को यूज नहीं कर रहे हैं तो यह संदिग्ध एक्टिविटी हो सकती है और उस ऐप को तुरंत बंद कर दें. इन डॉट की मदद से मिलने वाले अलर्ट के कारण आप मालवेयर या संदिग्ध ऐप का पता लगा सकते हैं.

IndiGo का बड़ा ऐलान… 3-5 दिसंबर के दौरान फंसे यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का वाउचर

क्या बंद किए जा सकते हैं ये अलर्ट?

आईफोन पर ग्रीन और ऑरेंज डॉट परमानेंट हैं और इन्हें बंद नहीं किया जा सकता. हालांकि, आप परमिशन जरूरी सेट कर सकते हैं. इसके लिए सेटिंग में जाकर प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर जाएं. यहां आपको कैमरा और माइक्रोफोन का ऑप्शन नजर आएगा. इस पर टैप कर आप यह सेट कर सकते हैं कि कौन-सी ऐप आईफोन के कैमरा और माइक्रोफोन को एक्सेस कर सकती हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026