मनहरण भारद्वाज बने गोड़वाना गणतंत्र पार्टी में अजा. प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष
अजा. विभाग के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में धरातल पर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे - मनहरण भारद्धाज

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती गोड़वाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ ने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए ने लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में सक्ती जिले के लिमतरा निवासी मनहरण भारद्वाज को पार्टी ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।इस पद पर उनकी नियुक्ति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर-हीरासिंह मरकाम व प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर संजय सिंह कमरों ने किया है। इधर मनहरण भारद्वाज ने इस नयी जिम्मेदारी के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर-हीरासिंह मरकाम व प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर संजय सिंह कमरों सहित सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है और भरोसा दिलाया है कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए अपने नये दायित्वों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। इसके लिए वो पार्टी हाईकमान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे। गौरतलब हो कि मनहरण भारद्वाज लंबे समय से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी पहचान गोंगपा के एक समर्पित कार्यकर्ता की रही है। अजा वर्ग से आने वाले मनहरण भारद्वाज के गोंगपा अजा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बनने से ये माना जा रहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का जुड़ाव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी। विदित हो कि श्री भारद्वाज लंबे समय से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व वे सक्ती जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। साल 2028 चुनाव से पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में हुए इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।





