अपराधछत्तीसगढ

*आबकारी वृत्त मालखरौदा द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई*

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन आज दिनांक 29/11/25 को आबकारी वृत्त मालखरौदा में की गई कार्यवाही का विवरण –

1️⃣ रतन लाल लहरे पिता लोकनाथ उम्र 55 वर्ष सकिन अड़भार चौकी अड़भार
जप्त सामग्री – 10 ली महुआ शराब । न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध ।
2️⃣ रामभरोस वारे पिता कोदाराम उम्र 69 वर्ष सकिन अंडा थाना मालखरौदा
जप्त सामग्री – 5.65 ली महुआ शराब । न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध ।
3️⃣ एक अन्य प्रकरण में दिनांक 10/9/25 से फरार आरोपी मथुरा प्रसाद खूंटे पिता शिवदयाल उम्र 40 वर्ष सकिन जमगहन थाना मालखरौदा को न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।
जप्त सामग्री – 10 ली महुआ शराब ,दो पहिया वाहन होंडा CD – 110 CG11AC2388
4️⃣ ग्राम बड़े सीपत में नहर पार किनारे 30 नग प्लास्टिक बोरियों में 465 कि ग्रा महुआ लाहन व 20 ली महुआ शराब बरामद होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया ।


5️⃣ ग्राम चारपारा के विभिन्न मैदान और तालाब में छुपाकर रखे 41 नग प्लास्टिक बोरियों में कुल 615 कि ग्रा महुआ लाहन व 30 नग प्लास्टिक जरीकेन ,02 नग प्लास्टिक बॉटल में भरी कुल 154 लीं महुआ शराब बरामद होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया ।


उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान , आब मु आर रघुनाथ पैकरा , संजीव भगत , आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, परसराम कहरा, भारती का सराहनीय योगदान रहा ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026