World

अमेरिका-चीन रिश्तों में नई गर्माहट: ट्रंप ने यात्रा का समय तय किया, शी जिनपिंग को बुलाया अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि वह चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग द्वारा दिये गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। ट्रंप ने सोमवार को बताया है कि वह आगामी अप्रैल 2026 में बीजिंग की यात्रा करेंगे। उन्होंने ये जानकारी सोमवार को सुबह में शी जिनपिंग के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद दी है।

Hidma Supporters: इंडिया गेट प्रदर्शन में हिडमा समर्थकों पर FIR दर्ज, राष्ट्रीय एकता खतरे में डालने की धारा जोड़ी गई

शी जिपनिंग को भी निमंत्रण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है कि वह चीन की यात्रा के कुछ समय बाद, अमेरिका में शी जिनपिंग की मेजबानी करेंगे। ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने अगले वर्ष के आखिर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अमेरिका की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। दोनों नेताओं ने फोन कॉल पर यूक्रेन, फेंटेनाइल और सोयाबीन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि करीब एक महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरियाई शहर बुसान में आमने-सामने की मुलाकात हुई थी।

चीन ने क्या बताया?

शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा- “चीन के साथ हमारे संबंध बेहद मजबूत हैं।” इससे पहले चीन ने भी ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच बातचीत की जानकारी दी थी। चीन ने कहा था कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ताइवान और यूक्रेन पर चर्चा की है। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया- “शी जिनपिंग ने सोमवार को फोन पर ट्रंप से कहा कि ताइवान की मुख्य भूमि की चीन में वापसी (द्वितीय विश्व) युद्ध के बाद की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज की खासियत क्या है? जानें इसकी अनोखी बनावट और लंबाई

आपको बता दें कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर चीन ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करता है तो जापान की सेना इसमें हस्तक्षेप कर सकती है। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है जिस पर चीन अपना दावा करता है। शिन्हुआ एजेंसी ने बताया- “शी ने फोन पर कहा कि चीन और अमेरिका, जिन्होंने युद्ध के दौरान एक साथ लड़ाई लड़ी थी, उनको संयुक्त रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के विजयी परिणाम की रक्षा करनी चाहिए।”

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026