Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में बड़ा फेरबदल, नए कुलसचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक बदलाव करते हुए नए कुलसचिवों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल में तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने आदेश जारी किए गए।

CG Naxalites Surrender: कई मुठभेड़ों में शामिल रहे इनामी नक्सलियों ने डाली हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर

जारी आदेश के अनुसार, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) के कुलसचिव बदले गए। आर.के. खरे, संयुक्त संचालक कृषि को मूल विभाग भेजा गया है। यशवंत केराम, संयुक्त संचालक कृषि को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए नया कुलसचिव बनाया गया है। वहीं कपिल देव दीपक संयुक्त संचालक कृषि को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक, बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार पर हुई अहम चर्चा