FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

अवैध शराब कारोबारी पर आबकारी वृत्त मालखरौदा की बड़ी कार्रवाई

लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों मे हड़कंप...

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष: सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में  आज दिनांक 22/09/25  को  ग्राम जमगहन  में घनश्याम मिरि द्वारा महुआ शराब बनाकर अपने घर में बिक्री हेतु छुपा के रखने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर मय स्टाफ ग्राम जमगहन थाना मालखरौदा निवासी  घनश्याम मिरि  पिता आनंदराम  के रहवासी मकान की विधिवत् सूक्ष्मता से जांच करने पर रहवासी मकान के कमरे से पांच लीटर क्षमता के दो नग पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन  प्रत्येक में 05-05 लीटर भरी कुल मात्रा 10 लीटर  हाथभट्टी महुआ शराब बरामद  होने से आब अधि की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से प्राप्त न्यायिक रिमांड पर आरोपि को जेल निरुद्ध की कार्यवाही की जा रही है ।

उपरोक्त कार्रवाई  स जि आ अधि श्री आशीष उप्पल के नेतृत्व मे वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आब मु आर रघुनाथ पैकरा  ,आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, परसराम कहरा, भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026