FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
BALCO NEWSChhattisgarhछत्तीसगढ

वेदांता एल्युमीनियम ने राष्ट्र निर्माण में एल्युमीनियम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ’’बढ़ते भारत की पहचान’’ अभियान शुरू किया

रायपुर, 19 अगस्त 2025: भारत के सबसे बड़े एल्युमीनियम उत्पादक, वेदांता एल्युमीनियम ने’बढ़ते भारत की पहचान’ नामक अपने अभियान का अनावरण किया है, जो आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास की दिशा में देश की यात्रा का उत्सव मनाता है। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किया गया यह अभियान इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे वेदांता एल्युमीनियम उभरते भारत के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों, जैसे- इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नवीकरणीय ऊर्जा, एयरोस्पेस, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में परिवर्तन को गति दे रहा है। यह अभियान विकसित भारत@2047 के विजन में एल्युमीनियम को एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में प्रस्तुत करता है।

यह अभियान विभिन्न चरणों में आगे बढ़ेगा, जिसकी शुरुआत कई आकर्षक दृश्यों वाले टीज़र से हुई, जिनमें भारत की प्रगति को दर्शाया गया, साथ ही प्रेरक शक्ति को भी शामिल किया गया है, जिससे उत्सुकता और अपेक्षा बढ़ी है। इसके बाद एक प्रभावशाली डिजिटल फिल्म दिखाई गई, जिसमें वेदांता एल्युमीनियम को भारत की प्रगति की रीढ़ के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे यह धातु इलेक्ट्रिक वाहनों, सौर पैनलों, रक्षा प्रणालियों और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को शक्ति प्रदान करती है। फिल्म का समापन इस प्रभावशाली संदेश के साथ हुआ, “हम हैं वेदांता एल्युमीनियम। हम बढ़ते भारत की पहचान हैं।“

इस स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी की भावना के बारे में वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजीव कुमार ने कहा, ’’इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम- ’नया भारत’, नवाचार, लचीलेपन और आत्मनिर्भरता से प्रेरित वास्तविकता को दर्शाती है। वेदांता एल्युमीनियम में, हमें इस परिवर्तन के केंद्र में होने पर गर्व है, जो स्वच्छ ऊर्जा से लेकर अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हर चीज को शक्ति प्रदान करने वाली ’भविष्य की धातु’ के जरिए राष्ट्र की प्रगति को सक्षम बनाता है। हम उन उद्योगों को शक्ति प्रदान करते हैं जो एक सस्टेनेबल और लचीले भारत को आकार देते हैं। ’बढ़ते भारत की पहचान’ एक पुनरुत्थानशील भारत की भावना और उद्देश्य तथा गर्व के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और उद्योग के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है।’’

सामूहिक प्रगति की भावना को और मज़बूत करते हुए, वेदांता एल्युमीनियम ने एक कर्मचारी-नेतृत्व कार्यवाही भी शुरू की, जहाँ इसके कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अभियान की लाइन के साथ सेल्फी साझा करके इस अभियान का जश्न मनाया और खुद को भारत की औद्योगिक प्रगति के पीछे के असली चेहरे के रूप में प्रदर्शित किया। इस गति को बनाए रखने के लिए, एक चल रही स्निपेट सिरीज़ इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, सौर ऊर्जा और डिफेंस अलॉय जैसे क्षेत्रों में वेदांता एल्युमीनियम के योगदान पर प्रकाश डाल रही है, जबकि कर्मचारियों की भागीदारी इस बात पर प्रकाश डाल रही है कि कंपनी किस प्रकार आत्मनिर्भर भारत को साकार कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026