FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : बाइक-कार टक्कर पर बिफरे बजरंग दल कार्यकर्ता, पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने सीएसईबी चौकी के सामने जमकर हंगामा मचाया. सरेराह युवक ने कार के ऊपर चढ़कर छत पर लात मारी और अन्य कार्यकर्ता भी घेरकर खड़े रहे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले की शिकायत नहीं की गई है.

पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस- “प्रेम प्रसंग का मामला”

विवादित सोशल मीडिया पोस्ट की पुलिस चौकी में शिकायत

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बजरंग दल के खिलाफ युवक ने विवादित टिप्पणी की थी. इससे आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएसईबी चौकी शिकायत देने पहुंचे थे. शिकायत के आधार पर विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. चौकी से लौटने के दौरान एक कार्यकर्ता की बाइक से कार टकरा गई और विवाद शुरू हो गया.

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा से भारत-जापान रिश्तों में आएगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बाइक से टकराई कार, जमकर विवाद

चौकी से कुछ ही दूरी पर विरोध के दौरान बजरंग दल के एक सदस्य की बाइक से कार टकरा गई. इससे नाराज युवक सरेराह हंगामा करने लगा. देखते ही देखते अन्य सदस्यों ने कार को घेर लिया. इस दौरान एक युवक अपने हाथ में डंडा रखा हुआ था. कार चालक के साथ कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार किया.

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं मारपीट मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026