FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Crime Alert! राजधानी में डबल मर्डर, पिज्जा डिलीवरी बॉय और अज्ञात युवक की मौत से मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दो बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई है। पहली वारदात में पैसे देने से इंकार करने पर पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, शहर के एक इलाके से झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

CG BREAKING : CM साय का हेलीकॉप्टर टेकऑफ़ से ठीक पहले बिगड़ा, जांच में जुटी तकनीकी टीम

पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है जहां, पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक हेमंत कोठारी पिज्जा डिलीवरी के लिए गया हुआ था। इस दौरान बदमाश पप्पू यादव ने उससे पैसे मांगे, लेकिन हेमंत ने उसे पैसे देने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी पप्पू ने उससे मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया। घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh : 5 घंटे इंतजार, 3 घंटे देरी और 3 हजार का बिल… इलाज के बिना दम तोड़ गई गर्भवती महिला

झाड़ियों में अज्ञात युवक का मिला शव

दूसरी घटना रायपुर के रिंगरोड नंबर-2 तेंदुआ गांव की है, जहां झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है। युवक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष अनुमानित है। पुलिस को हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026