Chhattisgarh

विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की बैठक बिलासपुर में संपन्न

सतपाल सिंह

विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की बैठक बिलासपुर में संपन्न

 विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक का आयोजन बिलासपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में संगठन के विस्तार एवं हिंदू विरोधी तत्वों की साजिशों को जनसामान्य तक पहुंचाकर उनके मंसूबों को नष्ट करने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे समस्त जिलों से आए प्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

कोरबा से इस बैठक में जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह, विभाग मंत्री विजय राठौर, मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती ममता सन्याल एवं जिला संयोजक राणा मुखर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के भावी कार्यक्रमों एवं कार्यनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

प्रांतीय बैठक से प्राप्त दिशा-निर्देशों से कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में अत्यधिक उत्साह का वातावरण बना है। यह विश्वास व्यक्त किया गया कि आगामी समय में विश्व हिंदू परिषद अपने कार्यों को और अधिक सशक्तता एवं गति के साथ आगे बढ़ाएगा।

विश्व हिंदू परिषद जिला कोरबा

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026