FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG CRIME: मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला में मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को एडीजे कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दरअसल पूरा मामला 21 जनवरी 2023 गौरेला थाना क्षेत्र के पकरिया गांव का है।

जनपद कार्यालय का बाबू गिरफ्तार: मंत्री-विधायक को गाली देने पर BJP नेता ने की शिकायत

संतलाल सिंह सुबह जब मोटरसाइकिल से जा रहा था और उसके पिता बसंत लाल वहीं बैठे थे तभी आरोपी मिलन सिंह वहां आया और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए लकड़ी से संतलाल के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बिलासपुर अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मिलन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

विधायक लापता! किसानों ने लगाए पोस्टर – ढूंढने पर इनाम की घोषणा

मिली जानकारी अनुसार आरोपी और मृतक दोनों परिवारों के बीच खेत में पानी आने जाने को लेकर विवाद होता रहता था और पुरानी रंजिश भी थी। इधर आरोपी का मोबाइल चोरी हो जाने पर उसको शक था कि मृतक संतलाल ने ही उसका मोबाइल चोरी किया होगा और इसी के चलते उसने हत्या की थी।

कांग्रेस की चेतावनी: 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी, चैतन्य की गिरफ्तारी का विरोध तेज

इस मामले में फैसला सुनाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल ने आरोपी मिलन सिंह पिता उदास सिंह गोंड़ को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और पांच सौ रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं अर्थदंड की अदायगी में चूक होने पर अभियुक्त को दो माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026