केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा के विद्यार्थी राष्ट्रीय खेल में भाग लेने फगवाड़ा, पंजाब हुए रवाना
सतपाल सिंह

केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा के विद्यार्थी राष्ट्रीय खेल में भाग लेने फगवाड़ा, पंजाब हुए रवाना..

कोरबा – जिले के कुसमुंडा केंद्रीय विद्यालय क्र.3 एस. ई. सी. एल. कुसमुंडा विद्यालय से संभागीय टीम राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रदर्शन के लिए रवाना हुई। छात्र-छात्राओं को रवाना करते हुए प्राचार्य योगेश गुप्ता ने कहा कि – खेल भावना हार और जीत से ऊपर होती है। यही जिंदगी की फिलॉसफी भी है। हार और जीत की चिंता किए बगैर मन लगाकर पूरी शक्ति से खेलना। उत्कृष्ट खिलाड़ी वह नहीं है जो जीतता है। उत्कृष्ट खिलाड़ी वह है जो जीतना जानता है, अच्छा खिलाड़ी वह है जो हार को हजम करना जानता है। जिंदगी हार और जीत से बहुत ऊपर है। राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए रायपुर संभाग के विभिन्न विद्यालयों के छात्र फगवाड़ा, पंजाब रवाना हुए। केंद्रीय विद्यालय रायपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा 12 खिलाड़ी खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजाब जा रहे हैं। इन छात्र खिलाड़ियों का नेतृत्व उप प्राचार्य महोदय विश्राम केरकेट्टा के सानिध्य में के. कुजूर और सिद्धांशु द्विवेदी ,आर के प्रधान ,सुश्री श्वेता सिंह ,सुशील सांडे और रोशन राठिया के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।