FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

CG News: पावर प्लांट में महिला मजदूर ने की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

दुर्ग: जिले से महिला मजदूर के आत्महत्या का मामला सामने आया है. एनएसपीसीएल पुरैना के पावर प्लांट के अंदर कार्यरत महिला मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलाहाल पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

LIVE: विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन, प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी

जानकारी के अनुसार, एनएसपीसीएल पुरैना के पावर प्लांट में 54 साल की रामेश्वरी साहू करीब 15 साल काम कर रही थी. रामेश्वरी ने प्लांट के अंदर ही कार्य स्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. आत्महत्या का कारण अबतक सामने नहीं आ पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

UIDAI ने एक झटके में बंद किये 1 करोड़ से भी ज्यादा आधार कार्ड, कही आपका भी आधार कार्ड तो नहीं है डिएक्टिवेट देखे जानकारी 

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि एनएसपीसीएल प्लांट में कार्यरत महिला मजदूर रामेश्वरी साहू उम्र 54 वर्ष डुंडेरा निवासी में आज शाम को प्लांट के अंदर ही कार्य स्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026