FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
EntertainmentNATIONAL

‘अगर बच्चा मेरा Content देख रहा है तो…’ चर्चा में Samay Raina का नया बयान, पेरेंट को दे डाली ये नसीहत

कॉमेडियन समय रैना पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर पिछले दिनों जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ लीगल एक्शन भी लिया गया। विवाद के बाद समय रैना ने अपने शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए। समय का ये शो उन दिनों खूब देखा जा रहा था। शो में अश्लील कमेंट्स भी किए जाते थे और रणबीर अल्लाहबादिया का एक कमेंट तो जैसे जंगल में आग की तरह फैल गया, जिसके बाद समय को शो के सारे एपिसोड हटाने पड़े। अब समय रैना इस विवाद के बाद कमबैक करने जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने कंटेंट और डिजिटल वर्ल्ड में पेरेंटिंग पर खुलकर बात की।

लायंस क्लब द्वारा नवजात शिशुओं को किया गया सुरक्षा कीट का वितरण 

समय रैना ने पेरेंटिंग पर की बात

फूड फार्मर के साथ बातचीत में समय रैना ने डिजिटल वर्ल्ड में पेरेंटिंग पर बात की और अपने कंटेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने एक इंफ्लूएंसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी पर बात करते हुए कहा कि वह बच्चों के लिए कंटेंट नहीं बनाते हैं, लेकिन अगर कोई बच्चा उनका कंटेंट देख रहा है तो इसके जिम्मेदार वह नहीं हैं। समय रैना के अनुसार, अगर कोई बच्चा उनका कंटेंट देख रहा है तो ये उनके पेरेंट्स की गलती है। समय रैना का ये पॉडकास्ट इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के पहले शूट हुआ था।

समय रैना बच्चों को करते हैं इंफ्लूएंस

समय रैना कहते हैं- ‘आपको क्या लगता है कि ये मुझे कोक नहीं पीनी चाहिए, इसलिए क्योंकि बच्चे देख रहे हैं? मैं घर पर कोक पीता हूं। आपको क्या लगता है मुझे पब्लिक प्लेस पर भी इसका दिखावा करना चाहिए और इसके बजाय पानी पीने का दिखावा करना चाहिए।’ इस पर होस्ट ने कहा- ‘बिलकुल, क्योंकि मुझे लगता है कि आपकी बात का 8-10 साल के बच्चे पर भी असर होता होगा।’

Raipur News – गुरुदेव अब्रसिव प्लांट में करंट से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग कर रहे परिजन गिरफ्तार

8-10 साल का बच्चा क्या देख रहा है, ये मेरी जिम्मेदारी नहीं- समय

होस्ट की इस बात का जवाब देते हुए समय रैना ने कहा- ‘अगर कोई 8-20 साल का बच्चा मुझे देख रहा है तो इसमें मेरी नहीं बल्कि उसके पेरेंट्स की गलती है। क्योंकि, मैं जब इस उम्र का था, तब मेरे माता-पिता मुझे टीवी देखने पर डांट दिया करते थे। मैं उनके डर से टीवी नहीं देखता था और इसी के चलते मैं उन सब चीजों से इंफ्लूएंस नहीं हुआ। मुझे सच में ऐसा लगता है कि मेरे माता-पिता ने अपना काम अच्छे तरीके से किया। तो ये पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों की जिम्मेदारी समझें और उनके लिए जिम्मेदार बनें। अगर मैं लोगों को कुछ करने के लिए इंफ्लूएंस करना चाहता हूं तो मुझे भी इसके प्रति ईमानदार होना होगा।’

15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपिया को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

कमबैक के लिए तैयार समय रैना

बता दें, समय रैना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंटरनेशनल टूर का भी ऐलान किया था, जिसके साथ वह अपना कमबैक कर रहे हैं। समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद अपने विवादित शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे और दर्शकों से माफी भी मांगी थी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026