NATIONALभारत

Bank Holiday June 2025: इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट

Bank Holiday June 2025: वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम घर बैठे मोबाइल से ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। इनमें लोन लेने, कैश जमा करवाने, बड़े अमाउंट का RTGS करने और चेक जैसे कई काम शामिल हैं। अगर आपको भी जून के महीने में ऐसे कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। अगर आप बिना यह लिस्ट देखे बैंक गए और बैंक बंद हुआ तो आपका समय तो खराब होगा ही, जरूरी काम भी रुक जाएगा। जून महीने में अलग-अलग जोन में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इनमें से 7 छुट्टियां रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को मिलाकर हैं। वहीं, 5 अन्य छुट्टियां आ रही हैं। आइए जानते हैं।

Home Loan @ 7.45%

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

जून महीने में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

  1. 1 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।
  2. 6 जून 2025 : इस दिन पूरे देश में ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा। हालांकि, इस दिन सिर्फ केरल के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
  3. 7 जून 2025 : इस दिन पूरे देश में बकरीद उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण लगभग सभी राज्यों में प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
  4. 8 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।
  5. 11 जून 2025 : ये दिन संत कबीर को समर्पित है। इसलिए हिमाचल और सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  6. 14 जून 2025 : दूसरा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  7. 15 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।
  8. 22 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।
  9. 27 जून 2025 :  इस दिन रथ यात्रा निकाली जाएगी। वहीं इस दिन कांग त्योहार भी मनाया जाता है। इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  10. 28 जून 2025 : चौथा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  11. 29 जून 2025 : रविवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।
  12. 30 जून 2025 : इस दिन रेमना नी की वजह से मिजोरम में बैंक क्लोज रहेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026