FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Bilaspur News : पुलिस पर किन्नरों की बेरहमी से पिटाई का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

बिलासपुर : किन्नरों ने पुलिसवालों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। किन्नर समुदाय के लोगों ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि भीख मांगने वाली किन्नरों को भगाया गया, जिसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे दो किन्नर को चोंटे आई है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

DMF Scam: EOW की विशेष अदालत में 6,000 पन्नों की चार्जशीट, नौ आरोपी नामजद

किन्नर राजा खान ने बताया कि वह पेंड्रा-गौरेला, लोरमी-खाम्ही क्षेत्र में भीख मांगती हैं। वो किन्नरों की नायक है। किन्नरों की संख्या बढ़ने पर उनका अलग-अलग इलाका बंट गया है। इसमें एक ग्रुप हिर्री क्षेत्र में टोल नाका और आसपास भीख मांगती हैं। उनकी नायक सरोजनी है।

उन्होंने बताया कि रज्जो और रूबी किन्नर पिछले 10 साल से भोजपुरी टोल प्लाजा पर रुपए मांगकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 23 मई की रात करीब 9 बजे दोनों भोजपुरी टोल नाका पर रुपए मांग रहे थे। तभी पेट्रोलिंग वाहन में सवार आरक्षक वहां पहुंचे। वे किन्नरों से बदसलूकी करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की। इससे दोनों को गंभीर चोट आई है।

इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) और निसान केमिकल के साथ अलटेयर लांच

किन्नर समुदाय के लोगों ने पुलिस वालों पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की है। उनकी गैरमौजूदगी में उन्होंने डीएसपी रोशन आहुजा को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026