FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले को बेलगहना पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर -थाना कोटा  बेलगहना आज दिनांक 06.05.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भनवारटंक रेल्वे स्टेशन के पास में अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम भनवारटंक रेल्वे स्टेशन के पास में रेड कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर आरोपी राकेश सारथी पिता घनश्याम सारथी उम्र 25 वर्ष निवासी सारधा थाना लोरमी जिला मुंगेली हाल मुकाम भनवारटंक चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम 120 रू.कीमती 3000 रु को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1)ख आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी को 06.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार क़र न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026