FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Carregutta Naxal Operation : कोबरा जवान घायल, कर्रेगुट्टा जंगल के पास IED ब्लास्ट

CG Carregutta Naxal Operation : बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का आज छठा दिन है. इस बीच आज सुबह सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

Crime News : नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, चाकू की नोंक पर 2 लड़कों की हैवानियत

यह हादसा कर्रेगुट्टा के पास जोला ग्राम में हुआ. जवान के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए चॉपर के माध्यम से भेजा गया है. घायल जवान का नाम मुंसिफ खान है.

Actress ने बीच सड़क पर उतार दिए कपड़े, पहले भी कई बार कर चुकी हैं ऐसा काम, देखें video

बता दें कि मुठभेड़ के छठे दिन भी दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है. इस ऑपरेशन में 10,000 से 12,000 जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें 1500 नक्सलियों के साथ बड़े कैडर के नक्सली नेता भी शामिल हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026