Chhattisgarhछत्तीसगढ

बीएड व डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिये अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने Pre B.Ed. और Pre D.El.Ed. प्रवेश परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन की वृद्धि की है। पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिससे कई अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म समय पर भर नहीं सके।

पाकिस्तानी हिन्दू मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा से, भारत में शरण पाने मदद की गुहार लगाई

व्यापम सर्बर में तकनीकी खराबी

25 अप्रैल को दोपहर बाद से व्यापम कार्यालय एवं वेबसाइट पर तकनीकी खामी सामने आई, जिसके चलते आवेदन प्रक्रिया बाधित हो गई। इस परिस्थिति में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं कर पाने की शिकायत दर्ज कराई। इन परिस्थितियों को देखते हुए, व्यापम ने अभ्यर्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए आवेदन तिथि को एक दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अब उम्मीदवार 26 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम ने अपनी आधिकारिक विज्ञप्ति में साझा की है।

NIA की टीम पहुंची मृतक दिनेश मिरानिया के घर, पहलगाम आतंकी हमले की जुटाई जानकारी

अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर

इस निर्णय से उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है जो अंतिम समय में आवेदन करने की योजना बना रहे थे, लेकिन तकनीकी खामी के चलते बाधा आ रही थी। व्यापम ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश:

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2025, समय: शाम 5:00 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in

केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य

आवेदन शुल्क और दस्तावेज़ संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026