Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में भीषण सड़क हादसा : सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 ग्रामीणों की मौत, 24 लोग थे सवार

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप वाहन अरनपुर घाट में पलट गई, जिससे मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

नाबालिक ने युवती को आत्महत्या के लिए किया प्रेरित, कोरबा पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला

मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण गोंडेरास के रहने वाले हैं जो ताड़मेटला गए हुए थे. वहां से अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. पिकअप वाहन में कुल 24 लोग सवार थे. हादसे में 12 वर्षीय मासा मड़कम और 20 वर्षीय कु. सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक गोंडेरास गांव के निवासी थे. हादसे की सूचना मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया.

पति भिखारी कहता है, और कई बार कर चूका है हत्या करने की कोशिश, थाने पहुंची महिला

CRPF के मेडिकल स्टाफ ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026