Chhattisgarhछत्तीसगढ

NHRSJC की पहल पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश.1 एवं 2 रू. के सिक्के नहीं लेने वालों पर होगी कार्यवाही…

कलेक्टर का जनहितैषी पहल स्वागतेय...अधिवक्ता चितरंजय 

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष 

सक्ती:: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सक्ती जिला टीम ने जिलाधीश अमृत विकास टोपनो को सक्ती जिले में 1एवं 2 रू. के सिक्कों को कारोबारियों के द्वारा लेने से इंकार कर आम लोगों को चॉकलेट आदि थमा कर छल करने के खिलाफ ज्ञापन देकर समुचित कार्यवाही हेतु आग्रह किया था, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है जिसकी प्रति NHRSJC को प्राप्त हुई है तद संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि)के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने जिलाधीश अमृत विकास तोपनो के इस जनहितैषी पहल का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है तो वहीं NHRSJC के सक्ती जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ एवं पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए जिलाधीश अमृत विकास तोपनो एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल को पत्र लिख करआभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इस पहल के बाद आमजनों को ₹1/₹2 के सिक्कों को लेकर हो रही मुसीबत और नुकसानी पर शीघ्र ही विराम लगेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026