Chhattisgarh

दुर्ग में दरिंदगी घर से कन्या भोजन के लिए निकली 6 साल की बच्ची से रेप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रामनवमी के दिन कन्या भोजन करने के लिए अपनी छोटी-छोटी सहेलियों के साथ निकली छह साल की बच्ची मृत अवस्था में एक कार के अंदर बंद पाई गई. कार में बच्ची के दोनों हाथ अकड़े हुए मिले, परिजनों के मुताबिक बच्ची के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया और इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा गया है.

दरअसल दुर्ग के ओम नगर उरला की रहने वाली छह साल की बच्ची सुबह से ही तैयार होकर अपने घर से कन्या भोजन के लिए निकली थी. उसके साथ और भी कई अन्य बच्चियों भी थी. लेकिन जब देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला.
इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. घटना की जानकारी लगते ही बजरंगदल के लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. आक्रोशित भीड़ ने संदेही के घर में आग लगा दी. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घर वालों को निकाला. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं.पुलिस के मुताबिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ रेप की पुष्टि हो गई है. इसी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. अभी संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं स्थानीय लोग लगातार थाने के बाहर बैठे हुए हैं और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है.

इस मामले पर कांग्रेस ने विष्णुदेव साय सरकार को जमकर घेरा है. कांग्रेस ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है. महिला सुरक्षा और सम्मान के बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार मासूम बेटियों की सुरक्षा भी नही कर पा रही है. कांग्रेस ने दुर्ग एसपी और गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा है.

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026