Chhattisgarh

दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए नंदनी झा और कल्याणी झा कोरबा से रवाना

दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए नंदनी झा और कल्याणी झा कोरबा से रवाना..

केंदीय विद्यालय कुसमुंडा के 2 छात्राओं का दुर्ग में हुआ चयन

देश के प्रत्येक राज्य के केंद्रीय विद्यालय से छात्र छात्राएं होंगे शामिल

कोरबा – शैक्षणिक सत्र 2024 -25 के लिए राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय गोल मार्केट, नई दिल्ली में 7-8 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने में दुर्ग के केंद्रीय विद्यालय में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 का समारोह आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के केंद्रीय विद्यालय से 191 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें से 23 छात्र छात्राओं का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया जिसमें कुसमुंडा केंद्रीय विद्यालय कोरबा जिले से 2 छात्राओं नंदनी और कल्याणी का चयन हुआ। नंदनी झा गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल एवं कल्याणी झा संसाधन प्रबंधन विषयों पर अपना मॉडल प्रस्तुत करेंगी।

Related Articles