FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG NEWS : सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत, किराना सामान खरीदने निकला था मृतक

भिलाई : नगर निगम के मॉडल टाउन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की सांड के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सियाराम साहू किराना दुकान से सामान लेने निकले थे लेकिन रास्ते में आवारा सांडों का जमावड़ा था।

CG – आग लगने से पार्किंग में खड़ी 10 बाइक जलकर खाक, अपार्टमेंट के लोगों के उड़े होश

इसी दौरान अचानक एक सांड दौड़ता हुआ आया और बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने अपने सींग से बुजुर्ग के पेट पर हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भी नगर निगम प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड 3 के पार्षद हरिओम तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी निगम अधिकारियों को दी गई थी लेकिन उन्होंने सिर्फ एक सांड को पकड़कर खानापूर्ति कर ली।

IFS निधि तिवारी बनीं प्रधानमंत्री मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी, जानें कौन हैं ये अधिकारी

पार्षद ने आरोप लगाया कि गौठान में पकड़े गए मवेशियों को कुछ दिनों बाद छोड़ दिया जाता है, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026