FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी का नाम देवेश कुमार खरे निवासी ग्राम हीर्री पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से पीडिता से दोस्ती किया और पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर लगातार बातचीत कर नजदीकीया बढ़ाया और शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बावजूद भी जबरन दैहिक शोषण किया। पीड़िता के द्वारा मना करने पर शादी करूंगा कहकर लगातार विगत तीन महीने से दैहिक शोषण करता था पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहा था कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा – 87,64(2), (ड)296, 351 (3), 115(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा तत्काल आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर, पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सहायक उप निरिक्षक अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , आर. डी के साहू,सुमंत कँवर का सराहनीय योगदान रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026