Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News : पत्नी की लाश के पास बेहोश मिला पति, सो गया था हत्या कर

डोंगरगढ़ : रिश्ते विश्वास और प्यार पर टिके होते हैं, लेकिन जब इनमें कड़वाहट घुल जाए, तो अंजाम बेहद खौफनाक हो सकता है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला डोंगरगढ़ में सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश के बगल में ही रात भर पड़ा रहा.

CG Nikay Chunav Results 2025 : नगरीय निकाय चुनाव में खिला कमल, 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा, रायपुर में मीनल चौबे की सबसे बड़ी जीत, जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते…

घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकसा की है. पंजाबी पारा निवासी इंद्रजीत बग्गा (53 वर्ष) ने अपनी पत्नी अमरजीत बग्गा (56 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह कलह एक दिन इस कदर खूनी खेल में बदल जाएगी. बीती रात पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को ईंट से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया, और फिर पत्नी के शव के साथ ही सो गया.

CG Crime News : पत्नी की लाश के पास बेहोश मिला पति, सो गया था हत्या कर

आज सुबह से ही बग्गा दंपति के घर का दरवाजा बंद था. दोपहर तक कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ. कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कुछ लोग घर में झांकने पहुंचे. अंदर का नजारा देखकर उनकी रूह कांप उठी. अमरजीत खून से लथपथ पड़ी थी, पास ही आरोपी इंद्रजीत भी बेहोश पड़ा था. वहीं मौके पर चाकू और ईंटें पड़ी थी, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी. पहले तो ग्रामीणों को लगा कि यह डबल मर्डर का मामला है, लेकिन कुछ ही देर बाद इंद्रजीत होश में आ गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026