FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

 

रविन्द दास

 

जगदलपुर INN 24  ..80 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल द्वारा श्री जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वीं वाहिनी के०रि०पु०बल, के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/04/2023 को ग्राम कोलेंगनाला में सिविक एक्सन प्रोग्राम वर्ष 2022-23 का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के गरीब आम ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री जिसमें बर्तन, सोलर लैम्प, सेन्टैक्स आदि का वितरण किया गया।

श्री जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट 80 वीं वाहिनी के०रि०पु०बल ने ग्राम कोलेंगनाला व आस-पास के ग्रामिणो को सम्बोधित करते हुए बताये कि माओवादी अपने फायदे के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर अपने खोखली नक्सल विचार धारा में शामिल करने तथा नक्सलीयों को मदद करने के लिए भ्रमित करते हैं तथा सरकार के विरूद्ध काम करने के लिए उकसाते है। आप सभी लोग नक्सलीयों के बहकावे में न आकर कोई गलत कार्य न करे और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदार बने तथा अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलवा एवं भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओ का भरपुर लाभ उठाऐं। साथ ही, उन्होंने ग्रामिणों को सन्तुष्ट करते हुए विश्वास दिलाया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आपके साथ खडी है तथा आपकी मदद के लिए हर सम्भव प्रयासरत् रहेगी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राज्य पुलिस बल आपके हर विकास कार्य में सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर है।

80 बटालियन के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के अलावा समय-समय पर जनकल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्य उदेश्य आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ समय-समय पर सहायता प्रदान करना भी है जिससे की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों का विकास हो सके।

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों तथा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए वर्ष 2022-23 के दौरान इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए 80 बटालियन, के०रि०पु०बल का आभार व्यक्त किया गया तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सराहना की ।

 

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *