FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News : एफडी के नाम पर 40 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी ने दंपती के खाते से उड़ाई रकम, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रायपुर के सिलतरा में बैंक कर्मचारी ने FD के नाम पर दंपती से 40 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की

CG Crime News : रायपुर जिले के सिलतरा क्षेत्र में एक दंपती से फिक्स डिपॉजिट (एफडी) कराने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के एक कर्मचारी ने भरोसे में लेकर राशि का गबन कर लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा बैंक में अपनी जमा राशि को एफडी में निवेश कराने पहुंचे थे। दोनों के खातों में 20-20 लाख रुपये जमा थे।

ईरान के अयातुल्ला खामनेई की मौत पर फेसबुक पोस्ट और मिठाई बाँटने के विवाद में हिंदूवादी नेता के खिलाफ FIR दर्ज

बैंक में उनकी मुलाकात कर्मचारी राजा खुंटे से हुई, जिसने एफडी कराने की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। आरोप है कि कागजी कार्रवाई के दौरान कर्मचारी ने दंपती से हस्ताक्षर किए हुए कुछ ब्लैंक चेक भी ले लिए। इसके बाद उन्हें 40 लाख रुपये की एफडी होने की पावती देकर घर भेज दिया गया। कुछ दिनों बाद 2 मार्च को दंपती को पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने एफडी तुड़वाने के लिए बैंक कर्मचारी से संपर्क किया। इस दौरान वह लगातार टालमटोल करता रहा।

भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार, अफीम की खेती मामले में NCB ने शुरू की जांच

संदेह होने पर जब दंपती बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम से कोई एफडी नहीं की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी कर्मचारी ने दंपती के खातों से 40 लाख रुपये निकालकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए और रकम अपने निजी कामों में खर्च कर दी। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026