ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

KORBA BREAKING : कोरबा जिला जेल से 4 कैदी फरार, 25 फीट ऊंची दीवार कूदकर दी पुलिस को चुनौती

कोरबा : कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जिला जेल कोरबा से 4 कैदी फरार हो गये है। बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल प्रहरियों को चकमा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये। जब तक जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी होती, तब तक चारों कैदी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला जेल कोरबा में हड़कंप मच गया। कैदियों के फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस विभाग द्वारा सभी थाना-चैकी क्षेत्रों में सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।

CG Crime: व्हाट्सएप पर मासूमों की अश्लील वीडियो वायरल करने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जिला जेल कोरबा में आज दोपहर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि अलग-अलग अपराधिक मामलों में घरघोड़ा रायगढ़ निवासी चंद्रशेखर राठिया, पोड़ी-बहार निवासी दशरथ सिदार, भूलसीडीह निवासी राजकंवर और लालघाट बालको निवासी सरना भीकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई जारी थी। इसी बीच इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि इन चारों बंदियों ने जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये।

Korba News: परिजनों की फटकार से आहत 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार सदमे में

इसके बाद जब तक जेल प्रबंधन इनकी तलाश करता, तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस से मैसेज आने के बाद कोरबा शहरी क्षेत्र में पुलिस टीम चारों फरार कैदियों के ठिकानों सहित अन्य स्थानों में सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026