FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG : 4 दरिंदों ने की हैवानियत की हदे पार, जंगल ले जाकर बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, युवती की हालत देख घरवालों के उड़े होश…

रायगढ़ : युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां 19 वर्षीय युवती पंचधारी डैम नहाने गई थी। वहां से वापसी के दौरान चारों आरोपियों ने गांव छोड़ देने के बहाने पिकअप में लिफ्ट दिया और सुनसान जंगल में ले जाकर पिकअप में ही रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ सरकार इस बार खरीद सकती है 160 लाख मीट्रिक टन धान, उप मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती अपने गांव से पंचधारी डैम नहाने गई थी। गौरतलब है कि प्रशासन के द्वारा यहां नहाने से रोक लगाई गई है। बावजूद इसके लोग यहां नहाने से नहीं चुक रहे हैं। नहा कर वापसी के दौरान युवती गांव लौट रही थी। तभी एक पिकअप में सवार दो नाबालिगों समेत चार लोग आए और युवती को गांव तक छोड़ देने की बात कही। चारों में से दोनों नाबालिगों को युवती पहचानती थी। दोनों उसके गांव के ही थे। लिहाजा पहचान की वजह से युवती उनके साथ पिकअप में बैठ गई ।

चारों गांव ले जाने की बजाय सुनसान जंगल में पिकअप ले गए। युवती के द्वारा रास्ता बदलने पर विरोध किया गया तो उन्होंने डरा–धमका कर उसे चुप करवा दिया। सुनसान जगह पर ले जाकर पिकअप में ही चारों ने बारी–बारी युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती को किसी को बताने से मना कर डरा धमका कर युवती को छोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ में IPS कैडर की संख्या में बढ़ोतरी, केंद्र ने बढ़ाया 11 पदों का कोटा

युवती फटे कपड़ों में रोते हुए घर पहुंची। उसकी हालत देखकर घरवालों ने उससे कारण पूछा। घरवालों को जब सच्चाई पता चली तो उनके होश फाख्ता हो गए और वे युवती को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। यहां एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिगों समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026