CG BREAKING: सर्च ऑपरेशन में मिले 3 शक्तिशाली IED, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया डिफ्यूज

सुकमा : सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी को बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. बरामद 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के आईईडी को सुरक्षित नष्ट किया गया.
Khallari Ropeway Accident: महासमुंद के धार्मिक स्थल पर बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से कई श्रद्धालु घायल
जानकारी के अनुसार, 226 बटालियन सर्चिंग के लिए निकली थी, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए. सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी की वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई गई.
Chhattisgarh – नक्सली हमले में घायल CAF जवान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने ट्रांसफर पर लगाई रोक
आईईडी की बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड की मदद से उसे मौके पर ही नष्ट करने के बाद सर्चिंग टीम वापस बटालियन में लौट आई. इसी बरामदगी से अभी भी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी साबित हो रही है, जिसे 31 मार्च की तय समय तक खत्म करना सुरक्षाबलों का लक्ष्य है.





