
कवर्धा। जिले के पिपरिया में एक युवक ने अपने ससुराल घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक द्वारा आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक चेतन चंद्राकर एक दिन पहले ही अपने ससुराल पिपरिया आया था। जिसके बाद ससुराल के लोगों के काम में बाहर जाने के बाद वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ समय बाद जब घरवाले वापस घर आए तो मृतक चेतन चंद्राकर को कमरे में एक रस्सी के सहारे लटकते देखा। इसकी सूचना तत्काल थाना पिपरिया को दिया गया।
पुलिस ने तत्काल घटना को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर पंचनामा रिपोर्ट बनाया जिसमें कारण अज्ञात बताया गया। मृतक के पिता व ससुराल वालों से इस घटना की जानकारी में पता चला कि दोनों ही परिवार मृतक के इस उठाए गए कदम से अनजान है। इस घटना पर दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।