पूर्व राष्ट्रपति का हुआ निधन, देशभर में शोक की लहर

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ल्यूकेमिया बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई। चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़िता थे। इसके कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था।
बता दें कि 1989 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर खूनी कार्रवाई के बाद जियांग को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का प्रमुख बनाया गया था। जियांग जेमिन करीब एक दशक तक चीन के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले भी लिए थे। जिसका चीन पर काफी प्रभाव रहा। जियांग जेमिन का जन्म 17 अगस्त 1926 को हुआ था। 30 नवंबर को उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।