पैन कार्ड धारक फटाफट कर लें ये काम! वरना निष्क्रिय हो जाएगा, जानिए सरकार की डेडलाइन?

नई दिल्ली: पैन कार्ड को जरूरी दस्तावेजों में से एक माना जाता है। इसका उपयोग वित्त से जुड़े कामकाज पर ज्यादा किया जाता है। पैन कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। इन दिनों लोग बडे़ पैमाने पर अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा रहे हैं।
अगर आपने अब तक अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आपको यह काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने पर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। सरकार ने इसको लेकर 31 मार्च 2023 की डेडलाइन निर्धारित कर रखी है।
ज्ञात हो कि इनकम टैक्स विभाग ने आधार पैन लिंकिंग को लेकर कई बार चेतावनी को जारी किया था। इसके बाद भी कई लोगों ने अब तक अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है।बीते लंबे से समय पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन को कई बार बढ़ाया गया है। वहीं अब जो लोग अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक करा रहे हैं। उनको एक हजार रुपये का लेट फाइन भरना पड़ रहा है।
हाल ही में सीबीडीटी ने बताया है कि अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से 31 मार्च 2022 से पहले लिंक नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड इनएक्टिव होने के बाद आप पैन कार्ड से जुड़े कई जरूरी कार्यों को नहीं कर पाएंगे।